Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मुरादाबाद: राष्ट्रीय युवा सांसद महोत्सव 2025 में शामिल होने हेतु युवा 09 मार्च 2025 तक करें पंजीकरण


मुरादाबाद। उप निदेशक माय युवा भारत मुरादाबाद अंकित कुमार गौर ने बताया कि राष्ट्रीय युवा सांसद महोत्सव 2025, युवाओं के लिए आकर्षक अवसर युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार, की दो इकाइयों नेहरू युवा केंद्र संगठन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय युवा सांसद 2025 का आयोजन जनपद, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर किया जा रहा है। राष्ट्रीय युवा सांसद महोत्सव का जनपद स्तरीय आयोजन हेतु पंजीकरण किया जा रहा है वे युवा जो 24 फरवरी 2025 को कम से कम 18 वर्ष एवं अधिकतम 25 वर्ष की आयु के हैं वह अपना आवेदन माय भारत पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं। इस माध्यम पर कोई भी युवा अपनी 01 मिनट की वीडियो बनाकर इस पोर्टल पर पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकता है। इस राष्ट्रीय युवा सांसद महोत्सव का टॉपिक है वन नेशन वन इलेक्शन इस राष्ट्रीय युवा सांसद महोत्सव के 10 विजेता को उत्तर प्रदेश की विधानसभा में राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त होगा । इस प्रतियोगिता के राज्य स्तर के विजेता भारत की सांसद के केंद्रीय कक्ष में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे । नेहरू युवा केंद्र संगठन मेरा युवा भारत मुरादाबाद के उप निदेशक अंकित कुमार गौर ने बताया की यह प्रतियोगिता संपूर्ण देश में आयोजित की जा रही है ,इसके लिए 301 नोडल केंद्र बनाए गए हैं, जनपद मुरादाबाद भी एक नोडल केंद्र है एवं इस केंद्र के साथ रामपुर, अमरोहा जनपद समूह का हिस्सा है एवं एनएसएस की इकाई डी.एस.एम. डिग्री कॉलेज कांठ इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक है। जनपद के सभी इच्छुक युवा माय भारत पोर्टल पर अपना आवेदन कर सकते हैं । आवेदन की अंतिम तिथि 09 मार्च 2025 है एवं प्राप्त आवेदनों में से चयनित 150 युवाओं को भौतिक रूप से आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए बुलाया जाएगा । यह प्रतियोगिता एक युवा को राष्ट्रीय स्तर तक पहंुचाने का अवसर प्रदान करेगी। पंजीकरण कर रहे इच्छुक युवा को यदि किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो वह युवा मोबाइल संख्या 8630109399 संपर्क कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |