Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शुकुलबाजार: मिलावटखोर पर शिकंजा, भारी मात्रा में खराब दूध से बने पदार्थ जब्त


शुकुलबाजार/अमेठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गतशुक्रवार की शाम स्थानीय पुलिस की सूचना पर पहुंचे खाद्य विभाग के सुरक्षा अधिकारी ने नकली खोया, पनीर व मिठाई के थोक विक्रेता के गोदाम पर छापा मारा। एक कुंतल 10 किलोग्राम फफूंदी लगा खोया की पैकेट को नष्ट कराया। थाना क्षेत्र के तेतार पुर गांव निवासी चांद सिद्दीकी नकली खोया,पनीर, व मिठाई के कारोबार में काफी समय से लिप्त है। शुक्रवार की शाम मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस के मुखबिर ने नकली खाद्य पदार्थों की सामग्री का वीडियो बनाकर स्थानीय पुलिस को उपलब्ध कराया। थानाध्यक्ष ने मौके पर पुलिस को भेज कर जांच कराकर खाद्य विभाग के अधिकारियों को सूचना दिया। मौके पर पहुंचे खाद्य सुरक्षा अधिकारी युगल किशोर ने बताया कि भारी मात्रा में मिल्क केक, तीन बाल्टी आइसक्रीम सामग्री , 20 डिब्बा छेना, एक कुंतल 10 किलोग्राम तीन माह पुराना खोया मिला जिसे अधिकारियों ने नष्ट कर दिया है। थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मामले की जांच कराई गई सत्यता मिलने पर खाद्य विभाग को सूचित किया गया। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को भेज कर सैंपल लिए गए हैं। शुकुल बाजार बाराबंकी और अयोध्या जनपद के बॉर्डर होने के कारण नकली खाद्य सामग्रियों की भरमार रहती है जनपद का आखिरी क्षेत्र होंने के कारण कुछ दिन पूर्व तत्कालीन डीएम व पुलिस अधीक्षक इलामारन को शुकुल थाने पर नकली पनीर की पकौड़ियां मिली थी जिस पर तत्काल जिलाधिकारी ने खाद्य विभाग के टीम को निरीक्षण करने का निर्देश दिया था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |