लखनऊ: गोसाईगंज पुलिस ने तीन वारंटी को किया गिरफ्तार
March 03, 2025
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट के गोसाईगंज पुलिस द्वारा बीती रात्रि को 3 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि वारंटी अभियुक्तगणों को न्यायालय द्वारा बार बार सम्मन भेजे जाने के बाद भी न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे, जिनके विरुद्ध न्यायालय द्वारा गैर जमानतीय वारण्ट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया गया था। थाना गोसाईगंज से 2 पुलिस टीमों का गठन कर अभियान के तहत 3 वारंटी अभियुक्तों को उनके घर से नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया हैं।
