Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः प्रोजेक्ट प्रवीण योजना का 04 मार्च को वृहद स्वरूप में शुभारम्भ करायें-मुख्य विकास अधिकारी


प्रतापगढ़। जिले में मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा ने सोमवार को राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यो एवं प्रशिक्षण प्रदाताओं के साथ विकास भवन कक्ष बैठक कर दिनांक 04 मार्च को प्रोजेक्ट प्रवीण योजना के वृहद स्वरूप शुभारम्भ हेतु जिला समन्वयक उ0प्र0 कौशल विकास मिशन की देखरेख में कराने के निर्देश दिये गये। बैठक में जिला समन्वयक एमआईएस आलोक कुमार ने बताया कि व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग के प्रोजेक्ट प्रवीण योजना के अन्तर्गत शैक्षणिक सत्र 2024-25 के अध्यनरत कक्षा-9 एवं 11 के छात्रध्छात्रायें कौशल वर्द्धन हेतु निःशुल्क व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त करेगें। शासन द्वारा प्रथम चरण में जनपद के 03 माध्यमिक विद्यालयों का चयन किया गया है। जीआईसी सदर एवं जीजीआईसी खरवई में हेल्थकेयर सेक्टर का फाउन्डेशन कोर्स एवं राजकीय गर्ल्स इण्टर कालेज मानिकपुर में बीएफएसआई सेक्टर के अन्तर्गत बैंक आफिस एसोशिएटध्फाइनेंशियल सर्विसेस का कोर्स कराया जायेगा। प्रशिक्षण के उपरान्त सफल प्रशिक्षणार्थियों को उ0प्र0 कौशल विकास मिशन से सर्टिफिकेट उपलब्ध कराया जायेगा। 

बैठक में जिला उप समिति के सदस्य जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रियंका सोनी, जिला सेवायोजन अधिकारी अनुभव त्रिपाठी, राजकीय इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य कुलश्रेष्ठ तिवारी, राजकीय बालिका इण्टर कालेज खरवई की प्रधानाचार्या शिखा, सहायक अध्यापक राजकीय बालिका इण्टर कालेज मानिकपुर संतोष कुमारी ओझा, जिला एम0आई0एस0 प्रबन्धक वन्दना सिंह एवं मृत्युंजय पाण्डेय, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक डीडीयू-जीकेवाई एवं प्रशिक्षण प्रदाता रवीन्द्र पाण्डेय, यज्ञ नारायण मेमोरियल सेवा संस्थान के सर्वेश कुमार राय, राम मिलन सिंह शिक्षण संस्थान के प्रतिनिधि मोहित सिंह उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |