लखीमपुर -खीरीः:माइनर से पानी रोके जाने से किसान परेशान, फसलों पड़ रहा प्रभाव
March 09, 2025
संसारपुर खीरी। ब्लॉक बांकेगंज की ग्राम पंचायत संसारपुर में नेशनल हाइवे से होकर गुजरी असौवा संसारपुर माइनर से पानी रोकने से किसान परेशान हैं। किसानों के खेत में लगी गेंहू और सरसों गन्ना आदि की फसलें भी सूखने लगी है, किसानों ने बताया कि रात रात भर जागकर फसल को जानवरों से बचाना और उसके बाद नहर से पानी का ना मिलना फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहा है।
बताया जाता है कि ग्राम असौआ से होकर निकली माइनर (छोटी नहर) में बांध बनाकर पानी को रोक लिया गया है। जिससे संसारपुर व उसके आगे बोझिया गांव के किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, परेशान किसानों ने नहर विभाग के अधिकारियों को इस विषय में अवगत भी कराया पर समस्या का समाधान नहीं हुआ है। किसान नागेश गुप्ता,अशोक यादव, फारुख, छोटु, अंकित कश्यप, गुड्डू अंसारी ने नहर में पानी छुड़वाने की मांग की है।
