Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः सपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशन में आयोजित हुई मासिक बैठक, पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम को निरंतर 2027 तक चलाने के मिला निर्देश


प्रतापगढ़। जनपद में रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय मीराभवन पर मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष आशुतोष पाण्डेय व संचालन जमील अहमद मंसूरी ने किया।

बैठक में मुख्य एजेंडा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल जी के निर्देशनुसार चलाए जा रहे पी.डी.ए. जन पंचायत कार्यक्रम की समीक्षा की गयी। उपस्थित सभी साथियों को निर्देशित किया गया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पी.डी.ए. जन पंचायत कार्यक्रम निरंतर 2027 तक चलाया जाएगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सभी पदाधिकारीगण व नेतागण सेक्टरवार पी.डी.ए. जन पंचायत कार्यक्रम संचालित कर समाजवादी पार्टी की सरकार में किये गये जनहित कार्यों को जनता के बीच बताकर जन समस्याओं को सुनते हुए भरी संसद में बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी को गृहमंत्री द्वारा अपमानित करने पर जागरूक कर भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को जनता बीच बतायें।

इस अवसर पर पूर्व विधायक नागेन्द्र सिंह मुन्ना यादव, जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, वरिष्ठ नेता अनिल यादव, गुलफाम खान, उपाध्यक्ष जावेद अख्तर, अरूण पाल, राजकुमार यादव, रमेश पाठक, पप्पू यादव, रमाशंकर यादव, तकदीरूद्दीन, विधानसभा अध्यक्ष, डॉ.राम बहादुर पटेल, विजय पाल, आरके भीम, अहमद अली, रामधन यादव, जिला सचिव सफात अहमद, भागीरथी यादव, अब्दुल हई, नगर अध्यक्ष निसार अहमद, तबारक हुसैन, अमीरूल हक, भईया राम यादव, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष कमलेश सरोज, संतोष यादव, संजय यादव, चन्द्रपाल यादव, उत्तम सिंह, विनोद यादव, गंगादीन भुर्जी, राजेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष अश्वनी सोनी, उदय वर्मा, इमरान खान, शराफत उल्ला, आदम अली कुरैशी, रईस अहमद, राजेश यादव, अमित यादव, प्रदीप यादव, अंजुम हैदर, जमीर अहमद, उर्मिला यादव, अमर बहादुर वर्मा, विमल सिंह यादव, सोनू यादव, मोहम्मद सईद आलोक प्रताप सिंह, सचिन शर्मा, अनीस अहमद, कृष्ण कुमार सरोज, मोहम्मद शमीम खान, मोहम्मद जलाल, आलोक यादव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मनीष पाल सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |