Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: दो मंजिला मकान में आग लगने से झुलसी छात्रा



लखनऊ। लखनऊ के बख्शी का तालाब क्षेत्र स्थित बरगदी गांव में संतोष कुमार गौतम के दो मंजिला मकान में आग लग गई। हादसे में संतोष की किरायेदार लखीमपुर निवासी छात्रा सीता यादव झुलस गईं। स्थानीय लोगों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

बरगदी गांव निवासी संतोष उनका परिवार और सीता अपने कमरे में सो रही थीं। आग के धुएं से संतोष को घुटन महसूस हुई, तो आंख खुल गई। उसने सीता के कमरे से आग की लपटें उठते देखा। संतोष ने शोर मचा कर छात्रा को जगाया। मगर तब तक वह लपटों में आ चुकी थीं।

किसी तरह से वह कमरे से बाहर निकलीं, लेकिन तब तक वह लपटों की चपेट में आ चुकी थी। सभी लोग भाग कर घर से बाहर आ गए। देखते ही देखते पूरा मकान आग की चपेट में आ गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |