Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: आखिर 90 दिन बाद पकड़ में आया बाघ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस


लखनऊ/काकोरी। रहमानखेड़ा इलाके में 90 दिनों से दहशत का कारण बना बाघ बुधवार को वन विभाग की टीम के हाथ लग गया। इस बाघ ने 25 से अधिक मवेशियों का शिकार किया था, जिससे क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों में भय व्याप्त था। बच्चे भी परीक्षा देने में डर महसूस कर रहे थे।

बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग ने अत्याधुनिक तकनीकों का सहारा लिया। बेंगलुरु से विशेषज्ञ बुलाए गए, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (।प्) कैमरों के जरिए बाघ की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। इन हाई-टेक कैमरों से बाघ की लोकेशन मिलते ही वन विभाग को तुरंत सूचना मिलती थी, फिर भी चालाक बाघ हर बार बच निकलता था।

बुधवार को जोन-2 में बाघ को ट्रैंकुलाइज कर बेहोश किया गया, जिसके बाद उसे सुरक्षित पकड़ लिया गया। इससे पहले, सोमवार को बाघ ने एक पड़वा और बुधवार सुबह एक गाय का शिकार किया था। वन विभाग के 100 से अधिक अधिकारी, कर्मचारी और डॉक्टर इस अभियान में जुटे थे।

बाघ की खोजबीन के लिए ड्रोन कैमरों और प्रशिक्षित हथिनियों, डायना और सुलोचना, का भी सहारा लिया गया। वन विभाग की मेहनत रंग लाई, और बाघ पकड़ा गया। इस खबर से क्षेत्र के करीब 60 गांवों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने वन विभाग का आभार जताया और ताली बजाकर खुशी मनाई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |