लखनऊ । वर्तमान डीएम लखनऊ विशाख ने पूर्व डीएम लखनऊ की जांच को आगे बढ़ाते हुए, आवश्यक कार्यवाही किया, कई वर्षों से आरटीओ ऑफिस के गेट नंबर 2 के सामने बने दुर्गा कांप्लेक्स को लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा सील कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की, छापे के दौरान आरटीओ कार्यालय में आवेदको की संख्या कम होने के कारण डीएम लखनऊ ने संबंधित अधिकारियों से पूछताछ की। डीएम लखनऊ ने स्वयं आरटीओ कार्यालय के सभी चार गेटों के बाहर बनी दुकानों का भी निरीक्षण किया साथ ही कुछ दुकानों से आरटीओ संबंधित दस्तावेज भी जप्त किया। डीएम लखनऊ ने संभागीय परिवहन अधिकारियों को निर्देश दिया है कि आरटीओ परिसर के अंदर हेल्पलाइन काउंटर एवं हेल्पलाइन नंबर की व्यवस्था की जाए और बाहर पोस्टर , बैनर आदि के माध्यम से जनता को वाहन एवं लाइसेंस के विषय में पूर्ण जानकारी दी जाए। जिससे आवेदक किसी भी अनधिकृत व्यक्ति या दलालों से काम कराने के लिए मजबूर ना हो।
सूत्रों की माने तो संभागीय परिवहन कार्यालय, लखनऊ में अनंधिकृत व्यक्तियों के कामकाज के कारण आए दिन फिटनेस एवं अन्य फाइलो के खोने की खबरें आती है, डीएम लखनऊ को इस संबंध में जानकारी अभी तक लिखित में नहीं मिली है।