Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: बीकेटी में सड़क हादसे में परीक्षा देकर लौट रहें छात्र की मौत,तीन घायल


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट के बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र में पिकअप डाला को ओवरटेक कर रही बाइक अनियंत्रित होकर पिकअप से भिड गई। जिसमें मोटरसाइकिल चला रहे युवक की मौत हो गई और तीन गम्भीर रूप से घायल हो गये। सभी चारों छात्र एक ही मोटरसाइकिल पर सवार हो जा रहे थे,सूचना पाकर मौके पर पहुंची बीकेटी पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए शौ शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां घायल तीनो की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टर ने ट्रामा सेन्टर लखनऊ रेफर कर दिया। बता दें कि बीकेटी थाना क्षेत्र के चंद्रिका देवी मार्ग पर भवानी मंडप के सामने सामने डाला संख्या यूपी 32 एन एन 7520 को ओवरटेक मोटरसाइकिल संख्या यूपी 32 एनआर 1399 अनियंत्रित होकर पिकअप से भिड गईं। शुक्रवार लगभग 12 बजे हुई इस घटना की सूचना लोगों ने बीकेटी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायलों को इलाज के लिए बीकेटी क्षेत्र में स्थित रामसागर मिश्र शौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया,जहां डाक्टरों ने बीरमपुर गांव निवासी अनमोल पुत्र राजकुमार को मृत घोषित कर दिया।वहीं गांव परजेहरा थाना रामपुर कलां जिला सीतापुर निवासी हाल पता बीकेटी आदर्श कुमार पुत्र रमेश चन्द्र उम्र लगभग 16 वर्ष बीकेटी थाना क्षेत्र के वीरमपुर गांव निवासी अनुज कुमार पुत्र शिवराम उम्र लगभग 16 वर्ष और महेंद्र कुमार पुत्र राजेश कुमार उम्र लगभग 16 वर्ष निवासी मदारीपुर थाना बीकेटी गम्भीर रूप से घायल हो गए, जहां डाक्टर द्वारा इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रेफर किया गया हैं। पुलिस ने मृतक अनमोल के परिजनों को इसकी सूचना, जहां अनमोल के घर में हाहाकार मच गया। वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनमोल कुमार, आदर्श, अनुज कुमार, महेंद्र कुमार बीकेटी इंटर कालेज हाई स्कूल के छात्र हैं। यूपी बोर्ड की परीक्षा चल रही हैं। जिसमें सभी चारों छात्र का सेंटर बीकेटी क्षेत्र के कठवारा गांव में स्थित यूएसबी इंटर कालेज में पड़ा था। जहां से परीक्षा देकर वापस घर जा रहे थें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |