Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः 2027 में सरकार बनाने का संकल्पः समाजवादी पार्टी की विशाल जनसभा में जुटी भीड़


अमेठी। समाजवादी पार्टी द्वारा घटकौर, भेटुआ में आयोजित विशाल जनसभा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिसमें राजपाल कश्यप (प्रदेश अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग), रामवृक्ष यादव (पूर्व एमएलसी), धर्मेंद्र सोलंकी (प्रदेश अध्यक्ष, संस्कृति प्रकोष्ठ), सी.एल. वर्मा (प्रदेश उपाध्यक्ष) और राम सिंह (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, मजदूर सभा) सहित कई अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। 

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि ष्समाजवादी पार्टी ही प्रदेश को सही दिशा में ले जा सकती है। 2027 में जब हमारी सरकार बनेगी, तब प्रदेश का विकास होगा, युवाओं को रोजगार मिलेगा, किसानों और महिलाओं को न्याय मिलेगा और तानाशाही सरकार से जनता को मुक्ति मिलेगी।ष् प्रदेश अध्यक्ष (पिछड़ा वर्ग) राजपाल कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि ष्अखिलेश यादव न केवल प्रदेश बल्कि देश के भविष्य हैं। जब वे मजबूत होंगे, तभी प्रदेश और देश का विकास होगा। वहीं, समलान वर्मा ने कहा कि ष्युवाओं को रोजगार तभी मिलेगा जब सत्ता परिवर्तन होगा। रामवृक्ष यादव ने कहा कि ष्जनता को न्याय तभी मिलेगा जब समाजवादी सरकार बनेगी।इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि ष्इस बार विधायक समाजवादी पार्टी से ही चुने जाएंगे। जो जनता और अखिलेश यादव को धोखा देने की कोशिश करेगा, उसे जनता माफ नहीं करेगी। सभा में भारी संख्या में लोग शामिल हुए, जिन्होंने समाजवादी पार्टी के पक्ष में एकजुटता दिखाई और 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |