Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

तिलोई: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डॉ० जया त्रिपाठी सम्मानित


तिलोई/अमेठी। जनपद मुख्यालय पर बेसिक शिक्षा विभाग एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का भव्य एवं दिव्य आयोजन किया गया जिसमे अमेठी प्रज्ञा अभियान का शुभारंभ किया गया साथ ही शक्ति संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारी जिलाधिकारी अमेठी ने अमेठी जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया इसी क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग में कंपोजिट विद्यालय खानापुर चपरा सिंहपुर तिलोई में कार्यरत प्रभारी प्रधानाध्यापिका डॉ० जया त्रिपाठी को ग्रामीण क्षेत्र में उनके द्वारा दी जा रही सेवा एवं बालिका व नारी सशक्तिकरण हेतु किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य हेतु माननीय जिलाधिकारी महोदया द्वारा सम्मानित किया गया कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक अमेठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमेठी, प्रधानाचार्य सैनिक स्कूल अमेठी सहित जनपद के विभिन्न सम्मानित प्राचार्य, शिक्षक एवं अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |