Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गौरीगंज: केंद्र की मोदी सरकार प्रदेश की योगी सरकार ने योजनाओं के माध्यम से बढ़ाया महिलाओं का सम्मान- मयंकेश्वर शरण सिंह


गौरीगंज/अमेठी। गौरीगंज स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री तिलोई के विधायक मयकेश्वर शरण सिंह रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष रामप्रसाद मिश्रा एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती आशा वाजपेई ने उपस्थित अतिथि एवं महिलाओं का पुष्प कुछ देकर के अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि आज केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे हुए हैं इन 11 वर्षों में मोदी सरकार ने महिला आरक्षण विधेयक नारी शक्ति बंदन अधिनियम भारतीय संसद में प्रस्तुत किया गया इसके पारित होने से संसद में महिलाओं की भागीदारी 33ः सुनिश्चित हो जाएगी इसी प्रकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना से मोदी सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है जो भारत की लड़कियों के जीवन को बेहतर बनाने में मदद कर रही है यह योजना 2015 में शुरू की गई है योजना के तहत बाल लिंगानुपात में सुधार और लड़कियों को शिक्षा में बढ़ावा देने पर अधिक काम किया गया है इसी तरीके से प्रधानमंत्री ने मात्र बंधन योजना से गर्भवती महिलाओं को आर्थिक लाभ के लिए अच्छी योजना चलाई महिला शक्ति केंद्र से महिलाएं सशक्त हुई सुकन्या समृद्धि योजना से बालिकाओं का भविष्य सुरक्षित हो रहा है उज्ज्वला योजना में महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाए मुस्लिम बहनों के लिए तीन तलाक पर प्रतिबंध लाकर के उनके जीवन को वेश्यावृत्ति से बचने का काम किया है महिला ई हार्ट से महिलाओं को व्यापार में अवसर प्राप्त हुआ प्रधानमंत्री महिला शक्ति केंद्रीय योजना सखी निवास कामकाजी महिला छात्रावास राष्ट्रीय महिला कोष योजना से महिलाओं को आसान लोन प्राप्त हुआ वन स्टाफ केंद्र योजना से महिलाएं मार्गदर्शन कर रही हैं इसी प्रकार उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मिशन शक्ति अभियान उत्तर प्रदेश में लाकर के महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सुरक्षा सम्मान और रोजगार के अवसर प्रदान किए गए महिला सुरक्षा बल एंटी रोमियो स्क्वायड यह है बाल महिलाओं और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गठित किया गया था महिला ग्राम प्रधान और पंचायत में भागीदारी उत्तर प्रदेश की सरकार ने पंचायत चुनाव में महिलाओं के लिए 50ः सीट आरक्षित की की गई है जिससे वह राजनीति में आगे बढ़ सकें महिला सशक्तिकरण केंद्र कौशल विकास योजना में महिलाओं को विशेष प्रशिक्षण मिला इसी प्रकार रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान को उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से गरीब महिलाओं और बालिकाओं को बहुत सहयोग मिला पिंक बूथ और पिक पुलिस स्क्वायर से महिलाओं की सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश में पिंक बूथ और महिला पुलिस बल्कि विशेष टुकड़ी बनाई गई जिससे उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आशा वाजपेई ने आए हुए समस्त महिलाओं एवं अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर जिला संयोजक प्रतिमा त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष भाजपा श्रीमती उपमा सरोज वन नेशन वन इलेक्शन के जिला संयोजक श्रीमती प्रज्ञा त्रिपाठी, कुसुम सिंह श्रीमती नीरज पांडे,बिंदु गुप्ता,बिन्दू गुप्ता ,अर्चना ओजस्वी सहित सभी प्रमुख महिलाएं उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |