अमेठी। जिला जज/विशेष कार्याधिकारी अशोक कुमार सिंह-सप्तम ने बताया कि मा0 उच्च न्यायालय, इलाहाबाद द्वारा निर्गत कैलेण्डर वर्ष 2025 के प्रस्तर-3 व प्रस्तर-7 में दिये गये निर्देशानुसार स्थानीय अवकाश व अतिरिक्त अवकाश घोषित किया गया है।
इस क्रम में उन्होंने बताया कि कैलेण्डर वर्ष 2025 में घोषित शनिवार 15 मार्च 2025 को होली, सोमवार 14 अप्रैल 2025 को अम्बेडकर जयन्ती, सोमवार 12 मई 2025 को बुद्ध पूर्णिमा, बुधवार 01 अक्टूबर 2025 को महानवमी, बुधवार 22 अक्टूबर 2025 को गोवर्धन पूजा का स्थानीय अवकाश तथा राष्ट्रीय अवकाश जो द्वितीय शनिवार/रविवार को होने से 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस का अतिरिक्त अवकाश शनिवार 06 सितम्बर 2025 को बारावफात एवं गुरूवार 06 अप्रैल 2025 को रामनवमी का अतिरिक्त अवकाश 23 अक्टूबर 2025 को भाई दूज तथा 06 जुलाई 2025 मोहर्रम का अतिरिक्त अवकाश मंगलवार 30 सितम्बर 2025 को महाअष्टमी का अतिरिक्त अवकाश घोषित किया है।