अमेठीः वृद्धाश्रम में भजन एवं लोकगीत का किया गया आयोजन
March 03, 2025
अमेठी। आई फाउंडेशन इंडिया ट्रस्ट ने अपना 10वां वार्षिक आयोजन गौरीगंज, अमेठी में स्थित वृद्धाश्रम में किया। इस अवसर पर विशिष्ट भोजन की व्यवस्था के साथ-साथ भजन एवं लोकगीत भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में आई फाउंडेशन इंडिया ट्रस्ट के प्रतिनिधि ने कहा, ष्हमारा उद्देश्य वृद्धाश्रम के निवासियों के बीच खुशी और उम्मीद आशा एवं सकारात्मक विचारों का संचार करना था। हमें उम्मीद है कि हमारे इस प्रयास से आश्रम के सभी वृद्ध जनों में सकारात्मक ऊर्जा से भर जाएंगे और जीवन के प्रति नया उत्साह दिखाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजेंद्र सिंह यादव ने कहा, ष्आई फाउंडेशन इंडिया ट्रस्ट का यह प्रयास वाकई प्रशंसनीय है। हमें समाज में ऐसे प्रयासों की आवश्यकता है जो वृद्धाश्रम के निवासियों के जीवन में खुशी और संतुष्टि लाएं।ष् कुलदीप सिंह, एसोसिएट डायरेक्टर, एलएनटी, लखनऊ ने कहा, ष्आई फाउंडेशन इंडिया ट्रस्ट का यह कार्यक्रम वृद्धाश्रम के निवासियों के लिए एक अमृत की बूटी है। हमें उम्मीद है कि यह कार्यक्रम उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा। कार्यक्रम में शामिल वृद्ध जनों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। रामदुलारी ने कहा, ष्हमें यह कार्यक्रम बहुत पसंद आया। हमें लगता है कि यह कार्यक्रम हमारे जीवन में खुशियां लाएगा।ष् रामस्वरूप ने कहा, ष्हमें आई फाउंडेशन इंडिया ट्रस्ट का यह प्रयास बहुत पसंद आया। हमें उम्मीद है कि यह कार्यक्रम हमारे जीवन में सकारात्मक उम्मीद और आशा लाएगा।कार्यक्रम के अंत में, आई फाउंडेशन इंडिया ट्रस्ट के प्रतिनिधि ने सभी अतिथियों और वृद्धाश्रम के निवासियों को धन्यवाद दिया।