Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: जायसवाल यूथ क्लब ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाई भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती

माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं आरती के बाद नगरवासियों में वितरित किया गया प्रसाद, समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर

सोनभद्र। जायसवाल यूथ क्लब ट्रस्ट सोनभद्र की ओर से सोमवार, 16 नवंबर 2026 को नगर के स्वर्ण जयंती चौक के समीप हैहयवंशी क्षत्रिय सम्राट राजराजेश्वर भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जी महाराज की जयंती हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ संरक्षकों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन और आरती की। इसके पश्चात नगरवासियों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

कार्यक्रम में कोन से संरक्षक विजय शंकर जायसवाल एवं कोटा से अविनाश जायसवाल (हम पार्टी के दिल्ली प्रवक्ता) विशेष रूप से शामिल हुए। इसके साथ ही वरिष्ठ संरक्षक माता प्रसाद जायसवाल, संरक्षक आनंद जायसवाल, शिव जायसवाल, राकेश जायसवाल एवं राधेश्याम जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर संस्था के संरक्षक प्रदीप जायसवाल, जिला अध्यक्ष राजेश जायसवाल एवं जिला महामंत्री विनय जायसवाल ने समाज के लोगों से एकजुट होकर सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की। वहीं सचिव धरम चंद जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष रवि कुमार जायसवाल एवं जिला कोषाध्यक्ष शरद जायसवाल ने कहा कि संस्था समाज के हर वर्ग के हित और सहयोग के लिए सदैव तत्पर है।

नगर अध्यक्ष रमण जायसवाल एवं महामंत्री अभिषेक जायसवाल ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम में शक्ति जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, मुकेश जायसवाल, अखिलेश जायसवाल, नीतिश जायसवाल, आशीष जायसवाल, अंकित जायसवाल, ऋषि जायसवाल, गौतम जायसवाल, रितेश जायसवाल, विशाल जायसवाल, रामनारायण, संतोष जायसवाल, विनोद जायसवाल, रवि जायसवाल, पीके जायसवाल, संदीप जायसवाल एवं निखिलेश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

अंत में जिला अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं पत्रकार बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |