Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: सर्विस मतदाताओं की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी

17 नवंबर को प्रकाशित होगी प्रारूप मतदाता सूची, 4 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

सोनभद्र। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सर्विस मतदाताओं से संबंधित निर्वाचक नामावलियों के अंतिम भाग का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर यह पुनरीक्षण कराया जाएगा। इसके तहत प्रारूप निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन 17 नवंबर 2026 को किया जाएगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची 4 जनवरी 2027 को प्रकाशित होगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक अभिलेख अधिकारियों, कमांडिंग अधिकारियों एवं संबंधित प्राधिकारियों द्वारा निर्धारित प्रपत्र प्राप्त किए जाएंगे। इस दौरान प्राप्त प्रपत्रों का सत्यापन, स्कैनिंग, एक्सएमएल फाइल तैयार करने तथा हस्ताक्षरित एवं सत्यापित प्रपत्रों के साथ एक्सएमएल फाइल अपलोड करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

इसके बाद निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) द्वारा प्राप्त प्रपत्रों एवं एक्सएमएल फाइलों का परीक्षण और निस्तारण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। अपूर्ण पाए जाने वाले प्रपत्रों एवं एक्सएमएल फाइलों को संबंधित अधिकारियों को संशोधन के लिए वापस किया जाएगा। संशोधित प्रपत्र प्राप्त होने के बाद ईआरओ द्वारा अंतिम आदेश पारित किए जाएंगे।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का भली-भांति अध्ययन कर सभी संबंधित अधिकारियों को अवगत कराएं और निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार पुनरीक्षण कार्य समय से पूरा कराना सुनिश्चित करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |