Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लेने रेणुका नदी छठ घाट पहुंचे मंत्री संजीव गौड़

मंत्री ने किया निरीक्षण, एसडीएम और ईओ ने नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ परखी व्यवस्थाएं

ओबरा, सोनभद्र। छठ महापर्व को लेकर घाटों पर चल रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंत्री संजीव गौड़ ने ओबरा स्थित रेणुका नदी छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

वहीं, ओबरा के उपजिलाधिकारी रवि कुमार पासवान एवं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी ने नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी देवी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ विभिन्न छठ घाटों का गहन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की स्थिति परखी।

निरीक्षण के दौरान छठ महापर्व को देखते हुए घाटों पर बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया, ताकि व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पर्व को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियों का जायजा लिया। व्रतियों को कपड़ा चेंज करने के लिए 12 रूम चेंजिंग बनाया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |