Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गौरीगंज: कोटेदारों के साथ रहेंगी समूह सखियां! 6 से 30 नवंबर तक होगा राशन वितरण


गौरीगंज/अमेठी। जनपद में नवंबर माह के खाद्यान्न वितरण को लेकर पूर्ति विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला पूर्ति निरीक्षक गौरीगंज शुषमा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नवंबर माह का राशन वितरण 6 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक कराया जाएगा। इस दौरान सभी उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) की दुकानों पर समूह सखियों की मौजूदगी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि राशन लेने पहुंचने वाली महिला कार्डधारकों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने के लिए जागरूक किया जा सके। उन्होंने बताया कि राशन वितरण के दौरान समूह सखियां संबंधित राशन विक्रेताओं के यहां उपस्थित रहकर महिला राशन कार्डधारकों से संपर्क करेंगी। उन्हें स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने के फायदे, समूह की कार्यप्रणाली और उससे मिलने वाले अवसरों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ उन्हें आजीविका के विभिन्न अवसरों से जोड़ना है। पूर्ति विभाग की ओर से राशन विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि निर्धारित वितरण अवधि के दौरान समूह सखियों को सहयोग प्रदान करें और उनके बैठने एवं कार्य करने के लिए आवश्यक व्यवस्था उपलब्ध कराएं। साथ ही राशन वितरण कार्य को शासन के निर्धारित मानकों के अनुसार पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाए, जिससे पात्र लाभार्थियों को समय से खाद्यान्न मिल सके। इस पहल से राशन वितरण केंद्रों पर आने वाली महिलाओं को सरकारी खाद्यान्न योजना का लाभ लेने के साथ स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने की जानकारी भी मिल सकेगी। विभाग का प्रयास है कि अधिक से अधिक पात्र महिलाओं को समूहों से जोड़कर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों की दिशा में प्रोत्साहित किया जाए।

           

राशन लेने पहुंचने वाली महिला कार्डधारकों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने की होगी पहल, पूर्ति विभाग ने दिए निर्देश

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |