Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: सोनभद्र में 86 धान क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू, 1.25 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य निर्धारित

किसानों को 48 घंटे के भीतर भुगतान करने के निर्देश, खरीद में पारदर्शिता बरतने पर डीएम का जोर

सोनभद्र। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) योजना के तहत जनपद में धान खरीद की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। किसानों की सुविधा के लिए जिले में कुल 86 धान क्रय केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। शासन की ओर से इस वर्ष जनपद को 1 लाख 25 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

जिला खाद्य विपणन अधिकारी अनूप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में संचालित क्रय केंद्रों में खाद्य विभाग के 46, पीसीएफ के 34, भारतीय खाद्य निगम के दो तथा मंडी समिति के चार केंद्र शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 13 नवंबर 2026 को खाद्य विभाग के पांच क्रय केंद्रों पर कुल 318.40 कुंतल धान की खरीद की गई।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि किसानों से नियमित संपर्क स्थापित कर सभी क्रय केंद्रों पर सुचारु रूप से धान खरीद सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि खरीद प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डीएम ने कहा कि अधिक से अधिक किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना का लाभ दिलाया जाए। सभी क्रय केंद्रों पर पारदर्शिता के साथ धान खरीद की व्यवस्था सुनिश्चित हो तथा किसानों को धान बिक्री के बाद 48 घंटे के भीतर भुगतान किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के भी निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |