पीलीभीतः वंदन योजना से संवरा शिव मंदिर, विधायक बाबूराम पासवान ने अतिरिक्त कक्ष और जीर्णोद्धार कार्य का किया शुभारंभ! मुख्यमंत्री व नगर विकास मंत्री का जताया आभार
November 13, 2026
पूरनपुर। वार्ड नंबर छह स्थित शिव मंदिर में वंदन योजना के तहत नवनिर्मित अतिरिक्त कक्ष और मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का विधायक बाबूराम पासवान ने फीता काटकर शुभारंभ किया वित्तीय वर्ष 2025-26 में योजना के अंतर्गत स्वीकृत धनराशि से यह निर्माण कार्य कराया गया है इस मौके पर विधायक बाबूराम पासवान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा और केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं से धार्मिक स्थलों के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार के कार्य कराए जा रहे हैं कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष माया देवी, राजेश भारती सहित नगर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
