Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः फार्मासिस्टों का आंदोलन तेज ! 18 सूत्रीय मांगों को लेकर आज सीएमओ कार्यालय पर करेंगे धरना, 20 को महानिदेशक का घेराव


लखनऊ। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर लखनऊ के सभी चीफ फार्मासिस्ट और फार्मासिस्ट अपनी लंबित 18 सूत्रीय मांगों के समाधान के लिए आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर एक दिवसीय धरना देंगे। धरने के बाद संघ के पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सीएमओ को सौंपा जाएगा। आंदोलन के अगले चरण के तहत 20 नवंबर को स्वास्थ्य महानिदेशक कार्यालय पर भी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। संघ के अध्यक्ष अरुण अवस्थी और मंत्री कपिल वर्मा ने बताया कि लंबे समय से मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई न होने के कारण उन्हें यह सख्त कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |