Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: बिना सहमति जिला कार्यकारिणी में शामिल किए जाने से नाराज शबनम मिश्रा ने दिया इस्तीफा।

महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी सदस्य का पद छोड़ने का ऐलान, भाजपा की प्राथमिक सदस्यता बरकरार रखने की कही बात
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नई जिला कार्यकारिणी के गठन के बाद संगठन में असंतोष सामने आया है। महिला मोर्चा की पूर्व चोपन मंडल अध्यक्ष शबनम मिश्रा ने बिना पूर्व सहमति और सूचना के जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर नाराजगी जताते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

शबनम मिश्रा ने अपने इस्तीफे में कहा है कि वह भाजपा की समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ता रही हैं। पूर्व में उन्होंने महिला मोर्चा चोपन मंडल अध्यक्ष के रूप में दायित्व निभाया है। हाल ही में घोषित महिला मोर्चा की नई जिला कार्यकारिणी में उन्हें जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया, लेकिन इस संबंध में उनसे न तो कोई पूर्व चर्चा की गई और न ही उनकी सहमति या स्वीकृति ली गई।

उन्होंने पदों के आवंटन की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि संगठन में पद और दायित्व कार्य, समर्पण एवं निष्ठा के आधार पर मिलने चाहिए, न कि किसी व्यक्ति के प्रभाव अथवा सिफारिश पर। बिना सहमति के जिम्मेदारी सौंपना संगठनात्मक पारदर्शिता और समर्पित कार्यकर्ताओं के सम्मान से जुड़ा विषय है।

उन्होंने महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आशा विश्वकर्मा को संबोधित इस्तीफे में स्पष्ट किया है कि उनकी नाराजगी किसी पद को पाने या न पाने को लेकर नहीं, बल्कि बिना सहमति और पारदर्शिता के पद आवंटित करने की प्रक्रिया को लेकर है। उन्होंने कहा कि यदि जिलाध्यक्ष को लगता है कि यह जिम्मेदारी किसी अन्य योग्य कार्यकर्ता को दी जानी चाहिए तो वे उसे सौंप सकती हैं।

शबनम मिश्रा ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका इस्तीफा केवल महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी सदस्य के पद से है। भाजपा की प्राथमिक सदस्यता अथवा पार्टी संगठन से उनका कोई इस्तीफा नहीं है। उन्होंने पार्टी की विचारधारा, नीतियों और संगठन की मजबूती के लिए एक साधारण एवं समर्पित कार्यकर्ता के रूप में काम करते रहने की बात कही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |