Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: यातायात माह में सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 500 से अधिक प्रतिबंधित उपकरण बुलडोजर से नष्ट।

प्रेसर हॉर्न, हूटर और मानक के विपरीत साइलेंसर का कराया गया विनष्टीकरण, ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए पुलिस की अपील

सोनभद्र, 28 नवंबर। यातायात जागरूकता माह के तहत सोनभद्र पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 500 से अधिक प्रतिबंधित प्रेसर हॉर्न, हूटर और मानक के विपरीत साइलेंसर सहित अन्य उपकरणों को बुलडोजर से नष्ट कराया। शनिवार को बढ़ौली चौराहा पर जनपदीय पुलिस एवं यातायात पुलिस की मौजूदगी में जब्त किए गए उपकरणों का विनष्टीकरण किया गया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। यातायात माह के दौरान वाहनों की जांच के क्रम में प्रतिबंधित एवं मानक के विपरीत पाए गए उपकरणों को जब्त किया गया था।

विनष्टीकरण की कार्रवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात सुधीर सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा तथा प्रभारी निरीक्षक यातायात नरेंद्र सिंह मौजूद रहे।

इस दौरान पुलिस ने वाहन चालकों एवं आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए अपील की कि वे अपने वाहनों में प्रतिबंधित प्रेसर हॉर्न, हूटर और मानक के विपरीत साइलेंसर का प्रयोग न करें। ऐसे उपकरणों का इस्तेमाल करते पाए जाने पर संबंधित वाहन स्वामियों के विरुद्ध नियमानुसार प्रवर्तन कार्रवाई की जाएगी।

सोनभद्र पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने, ध्वनि प्रदूषण से बचने और सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन चालक बनने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |