कलेक्ट्रेट सभागार में दोपहर 12 बजे आयोजित होगी बैठक, व्यापारियों की समस्याओं पर होगी चर्चा
सोनभद्र। जिले में व्यापारियों की समस्याओं एवं व्यापार बन्धु से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा के लिए जिला स्तरीय व्यापार बन्धु की बैठक 30 नवंबर को आयोजित की जाएगी। बैठक जिलाधिकारी सोनभद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में होगी।
उपायुक्त (प्रशासन), राज्य कर, सोनभद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि माह अक्टूबर 2026 की जिला स्तरीय व्यापार बन्धु की बैठक सोमवार, 30 नवंबर 2026 को मध्याह्न 12 बजे आहूत की गई है। बैठक में जिला स्तरीय व्यापार बन्धु से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
बैठक में संबंधित अधिकारियों एवं व्यापार बन्धु के सदस्यों से निर्धारित समय पर उपस्थित होने की अपेक्षा की गई है।
