जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित वर-वधुओं को दिया आशीर्वाद, गृहस्थी के लिए मिले उपहार
सोनभद्र। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 28 नवंबर को रेलवे फुटबॉल मैदान, चोपन में भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में आयोजित समारोह में 252 जोड़ों का विवाह धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया गया। इनमें 242 हिंदू एवं 9 मुस्लिम जोड़े शामिल बताए गए।
कार्यक्रम में समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़, अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर मान सिंह सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके सुखद दाम्पत्य जीवन की कामना की।
योजना के तहत प्रति जोड़ा एक लाख रुपये का व्यय निर्धारित है। इसमें 64 हजार रुपये कन्या के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से, 21 हजार रुपये की वैवाहिक उपहार सामग्री तथा आयोजन व्यवस्था के लिए 15 हजार रुपये खर्च किए जाते हैं।
