Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गौरीगंजः युवा उत्सव में लोक कला का रंग, प्रतिभाओं ने मोहा मन


गौरीगंज/अमेठी। युवाओं की प्रतिभा को मंच देने और भारतीय लोक संस्कृति एवं पारंपरिक विरासत से नई पीढ़ी को जोड़ने के उद्देश्य से सोमवार को मनीषी महिला महाविद्यालय, गौरीगंज में जनपद स्तरीय युवा उत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग-2026-27 के तहत संपन्न हुआ। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।कार्यक्रम में जिलाधिकारी शशांक चैधरी, जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह, शिक्षाविद् जगदम्बा प्रसाद त्रिपाठी, जिला युवा कल्याण अधिकारी मयंक पटेल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।युवा उत्सव के दौरान लोकगीत समूह, लोकनृत्य समूह, नुक्कड़ नाटक, कविता लेखन और पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने अपनी कला और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से युवाओं ने श्नशामुक्त युवा, विकसित भारतश् का संदेश देते हुए नशे के दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक किया। प्रतियोगिताओं में लोकगीत वर्ग में जेएन मौर्य इंटर कॉलेज, मुबारकपुर, जगदीशपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जय प्रकाश सर्वोदय बालिका विद्यालय ने द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया। लोकनृत्य प्रतियोगिता में मनीषी महिला महाविद्यालय प्रथम, जीजीआईसी गौरीगंज द्वितीय तथा जीजीआईसी जगदीशपुर तृतीय स्थान पर रहा। वहीं पेंटिंग प्रतियोगिता में मंशा कुमारी ने प्रथम, शिवांशी ने द्वितीय और समृद्धि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य विलुप्त होती लोक कलाओं और परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ युवाओं में आत्मविश्वास एवं रचनात्मकता विकसित करना है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रमेश सिंह ने किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |