Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः विकास की तस्वीर बदलने की ताकत जनता के एक वोट में- संजय सिंह गंगवार


  • ललौरीखेड़ा ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में राज्यमंत्री ने जनसंवाद कर सुनीं समस्याएं
  • 2027 में फिर भाजपा सरकार बनाने की अपीलय अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश




पीलीभीत। गांव की सड़क से लेकर बुनियादी सुविधाओं तक विकास की दिशा तय करने में जनता की भागीदारी सबसे अहम है। इसी संदेश के साथ गन्ना विकास एवं चीनी मिलें राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने ललौरीखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंवाद कार्यक्रमों के जरिए ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को उनके प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश दिए।

जनसंवाद कार्यक्रमों के दौरान राज्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र का विकास जनता की जागरूकता और उसके मताधिकार के सही इस्तेमाल से जुड़ा है। एक वोट विकास की दिशा बदलने की ताकत रखता है। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान कराना उनकी और प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि गैर भाजपा सरकारों के कार्यकाल में गुंडागर्दी, लूट और परिवारवाद हावी रहा, जबकि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प के साथ काम कर रही है। उन्होंने क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि जनता के समर्थन से ही विकास को गति मिली है।

राज्यमंत्री ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए एक बार फिर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कार्यक्रमों में नवादा, गुलड़िया, जफर और सिमरिया सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के लोग शामिल हुए। इस दौरान ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, महिलाएं, पुरुष और भाजपा कार्यकर्ताओं की बड़ी मौजूदगी रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |