Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः पूरनपुर तहसील की कमान अब गिरजा शंकर यादव के हाथ, आशीष गुप्ता को कलीनगर भेजा


पूरनपुर। राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जनहित एवं कार्यहित में चार तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं इसके तहत अब गिरजा शंकर यादव को पूरनपुर तहसील की जिम्मेदारी सौंपी गई है वहीं, पूरनपुर में तहसीलदार के पद पर तैनात रहे आशीष कुमार गुप्ता को कलीनगर तहसील भेजा गया है जारी आदेश के अनुसार संतोष राम यादव को बीसलपुर और नवागत मंजुला मिश्रा को अमरिया तहसील का तहसीलदार बनाया गया है सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं पूरनपुर तहसील में नई तैनाती के बाद अब राजस्व संबंधी कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्था की जिम्मेदारी गिरजा शंकर यादव संभालेंगे वहीं, राजस्व परिषद की ओर से 16 नवंबर को जारी आदेश के तहत जिले में तैनात चार नायब तहसीलदारों का दूसरे जनपदों में स्थानांतरण किया गया है इनमें अभिषेक त्रिपाठी को लखीमपुर खीरी, प्रखर सिंह को बहराइच, अवधेश कुमार को बदायूं और परितोष द्विवेदी को हापुड़ भेजा गया है इसके अलावा छह नए नायब तहसीलदारों की पीलीभीत में तैनाती की गई है इनमें अमित कुमार को शाहजहांपुर, शिवा वर्मा को बरेली, सृजन यादव को बदायूं, ओमकार सिंह और राजकमल सिंह को बिजनौर तथा हरीश चन्द्र जोशी को रामपुर से पीलीभीत भेजा गया है एक साथ चार तहसीलदारों और 10 नायब तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव से जिले के राजस्व विभाग में नई प्रशासनिक व्यवस्था लागू होगी खास तौर पर पूरनपुर तहसील में तहसीलदार का बदलाव चर्चा का विषय बना हुआ है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |