Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: फैजुल्लागंज में शुद्ध पेयजल की उपलब्ध करने को लेकर विधायक डॉ. नीरज बोरा ने समरसेबल पंपों का किया लोकार्पण ! बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विधायक निधि से पांच कालोनियों में लगाए गए समरसेबल पंप


लखनऊ। बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज क्षेत्र में क्षेत्रवासियों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विधायक निधि से विभिन्न स्थानों पर स्थापित कराए गए समरसेबल पंपों का लोकार्पण सोमवार को क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज बोरा द्वारा किया गया। जलकल विभाग के माध्यम से स्थापित कराए गए इन समरसेबल पंपों से क्षेत्र के लोगों को पेयजल की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

विधायक डॉ. नीरज बोरा ने सबसे पहले फैजुल्लागंज के लोहरामऊ स्थित कृष्णा कॉलोनी एवं राम विहार कॉलोनी के लोधी मार्केट के निकट स्थापित समरसेबल पंप का लोकार्पण किया। 

इसके उपरांत दाउदनगर स्थित तिरंगा चैराहे , गोमती विहार कॉलोनी में रामजी ट्रेडर्स के सामने वाली गली में तथा साठ फीट रोड स्थित श्री बालाजीपुरम में स्थापित कराए गए समरसेबल पंपों का भी विधायक द्वारा लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया गया।

इस अवसर पर विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि फैजुल्लागंज क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित रहा है। ऐसे में क्षेत्रवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। ताकि लोग स्वस्थ एवं निरोग रहें। उन्हें दूषित जल से होने वाली किसी भी प्रकार की  बीमारियों से बचाया जा सके।  विधायक निधि से स्थापित इन समरसेबल पंपों के शुरू होने से स्थानीय नागरिकों को पेयजल की उपलब्धता में सुविधा मिलेगी। 

उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को पेयजल व्यवस्था के सुचारु संचालन एवं नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर शैलेन्द्र मौर्य प्रमोद चतुर्वेदी, रामशरन सिंह,  सुनील सिंह, शैलेन्द्र चतुर्वेदी, प्रदीप शुक्ला,  अनिल मिश्र, लवकेश सिंह, आदित्य गौड़, शीलू जायसवाल,  सचिन गुप्ता, विशाल राजपूत, अवधेश,  बुद्धि सागर मिश्रा, अभय तिवारी, वीरेंद्र पटेल,  जयशंकर शुक्ला,  जितेंद्र शुक्ला,  ललित मिश्रा, पारुल शुक्ला, शिखा पाण्डेय एवं शैल्या शुक्ला सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |