लखनऊ। नारीत्व, आत्मविश्वास और महिला सशक्तिकरण के प्रतीक बहुप्रतीक्षित आयोजन श्मिसेज उत्तर प्रदेश दृ क्वीन ऑफ उत्तर प्रदेश सीजन 4श् का भव्य ग्रैंड फिनाले लखनऊ के प्रतिष्ठित रमाडा होटल में शाम 7 बजे शुरू हो चुका है। मधुकमल मोशन पिक्चर्स द्वारा आयोजित इस शानदार शाम में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियाँ, उद्योग जगत के दिग्गज और प्रेरणादायक महिलाएँ गरिमा और ग्लैमर के इस उत्सव का हिस्सा बनी हैं।
इस प्रतिष्ठित आयोजन की निर्णायक मंडली (जूरी) में देश-विदेश की जानी-मानी हस्तियाँ शामिल हैं। इस बार जूरी सदस्यों में मिस वर्ल्ड बुल्गारिया 2025य रमाडा होटल के मालिक अजय जायसवालय मीडिया रणनीतिकार दीपक शाहीय तथा मिसेज उत्तर प्रदेश सीजन 3 की विजेता अंतरा हॉवर्ड अपनी विशेषज्ञता से प्रतियोगियों का मूल्यांकन कर रही हैं।
इस सीजन को कई प्रतिष्ठित ब्रांड्स का मजबूत समर्थन प्राप्त है। को-पावर्ड बाय पार्टनररू बावर्ची, ऑफिशियल मेकअप पार्टनररू लैक्मे एकेडमी, इंदिरा नगर, परफ्यूम पार्टनररू सैफ्रन सिल्क,फाउंडेशन पार्टनररू यशवंत फाउंडेशन
मधुकमल मोशन पिक्चर्स के संस्थापक मेहर अभिषेक और सह-संस्थापक रश्मि डाके के नेतृत्व में आयोजित यह मंच पारंपरिक सौंदर्य प्रतियोगिताओं से कहीं आगे बढ़कर महिलाओं की बुद्धिमत्ता, दृढ़ता, उपलब्धियों और आंतरिक आत्मविश्वास को सम्मानित करता है। आयोजकों का उद्देश्य महिलाओं को फैशन, मनोरंजन और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी एक स्वतंत्र पहचान बनाने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना है।
यह ग्रैंड फिनाले केवल एक पेजेंट नहीं, बल्कि उन साहसी महिलाओं के जज्बे को समर्पित एक उत्सव है जो समाज का नेतृत्व करती हैं और नई संभावनाओं को आकार देती हैं।
