Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: राष्ट्र निर्माण के लिए राजनीति का आध्यात्मिकीकरण आवश्यक- राजनाथ सिंह


रक्षा मंत्री ने लखनऊ में किया दिव्य संस्कृति भवन का लोकार्पण-बोले देश केवल कानून से नहीं, चरित्र और संस्कारों से चलता है’


लखनऊ। रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को सुल्तानपुर रोड स्थित गुलजार उपवन राजयोग प्रशिक्षण केंद्र में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की 90 वर्षों की वैश्विक और लखनऊ में 72 वर्षों की सेवाओं के उपलक्ष्य (नवदशकोत्सव) में नवनिर्मित श्दिव्य संस्कृति भवनश् का लोकार्पण किया। समारोह में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक विशेष रूप से उपस्थित रहे।

प्रमुख बिंदु-

  • राजनीति का आध्यात्मिकीकरणरू रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि देश केवल कानूनों से नहीं, बल्कि चरित्र से चलता है। राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए राजनीति का आध्यात्मिकीकरण आवश्यक है, जिसका अर्थ सत्ता के साथ उत्तरदायित्व और जनहित का भाव होना है।
  • आंतरिक और बाहरी विकास का संतुलनरू उन्होंने कहा कि भारत आज अंतरिक्ष से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (।प्) तक हर क्षेत्र में विश्व की अग्रणी शक्ति बन रहा है, लेकिन बाहरी प्रगति के साथ हमें अपनी आंतरिक दुनिया को भी मजबूत करना होगा।
  • युवाओं का आह्वान युवाओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि वे केवल सफलता (पद-प्रतिष्ठा) के पीछे न भागें, बल्कि अपने जीवन को सार्थक बनाएं। करियर व्यक्ति को साधन-संपन्न बनाता है, जबकि चरित्र उसे सम्मान दिलाता है।

संस्था के योगदान की सराहनारू रक्षा मंत्री ने ब्रह्माकुमारीज द्वारा 140 देशों में शांति, नैतिकता और मानवीय चेतना का प्रसार करने के कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की।

समारोह को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राजयोग और ध्यान मन पर विजय पाने का सशक्त माध्यम है। भारतीय संस्कृति का मूल मंत्र ष्मन जीते जगत जीतष् है।

कार्यक्रम की शुरुआत में क्षेत्रीय संचालिका ब्रह्माकुमारी राधा दीदी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर गुरुग्राम से आईं राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी आशा दीदी, मनोरमा दीदी, ब्रह्माकुमार मृत्युंजय भाई, महापौर सुषमा खर्कवाल, एमएलसी मुकेश शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ब्रह्माकुमारीज परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

नवनिर्मित दिव्य संस्कृति भवन में नियमित राजयोग प्रशिक्षण के साथ-साथ भविष्य में विशाल सभागार और आगंतुकों के लिए आवास की सुविधा भी विकसित की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |