Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: जन्म मृत्यु के चक्र से मुक्त होने का सरल मार्ग है भागवत कथा


संग्रामपुर/अमेठी। संग्रामपुर के नेवादा कनू के तिवारी परिवार में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन बुधवार को प्रसिद्ध कथा वाचक पीठाधीश्वर श्री महाराज जी राजा परीक्षित को मिले श्राप, शुकदेव मुनि के आगमन और भक्ति के महत्व की सुनाई । प्रसिद्ध कथा वाचक पीठाधीश्वर श्री महाराज ने राजा परीक्षित के श्राप की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि वन के शिकार के दौरान प्यास से व्याकुल राजा परीक्षित ने ध्यानमग्न शमीक ऋषि से जल मांगा। भगवान के ध्यान में लीन होने के कारण राजा परीक्षित के पानी मांगने को ऋषि शामिक नहीं सुने इस पर राजा परीक्षित क्रोधित हो गए और मरा हुआ सर्प ऋषि शामिक के गले में डाल दिया।बगल में नदी पर स्नान करने गये ऋषि शामिक के पुत्र श्रृंगी ने राजा को श्राप दिया कि आज के सातवें दिन तक्षक नाग के डसने से मृत्यु हो जाएगी।ऋषि पुत्र के श्राप के बाद राजा परीक्षित ने अपना राजपाट पुत्र जन्मेजय को सौंप कर मुक्ति के उपाय के लिए गंगा तट चले गए। परीक्षित की जिज्ञासा शांत करने और उन्हें मोक्ष का मार्ग दिखाने के लिए शुकदेव मुनि वहां प्रकट हुए उन्होंने बताया कि भक्ति ही भगवान से जुड़ने और जन्म -मृत्यु के चक्र से मुक्त होने का मार्ग बताया। दूसरे दिन की कथा में मुख्य यजमान विजय तिवारी पत्नी शालिनी तिवारी, सुरेश तिवारी, द्वारिका प्रसाद पाण्डेय उर्फ मुन्ना पाण्डेय, करुणा शंकर शुक्ला,राजेश तिवारी, रवीन्द्र प्रताप सिंह,दीपू पाण्डेय सहित सैकड़ों लोग पंडाल में पहुंचे कर भगवान की प्रेरणादायक कथा का आनंद लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |