Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जायस: तीन दिन से अंधेरे में है पूरा गांव नहीं बन सकी बिजली


जायस/अमेठी। तिलोई तहसील क्षेत्र के जनापुर गांव में बिजली संकट से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है, जिसके चलते उन्हें अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है। बिजली न होने से घरों के जरूरी कामकाज और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है इस पर स्कूली बच्चों ने बताया कि उनके घर पर इन्वर्टर न होने की वजह  से पढ़ाई पर काफी फर्क पड़ रहा है उन्होंने बताया कि उनके बोर्ड पावर में महज 2 महीने बचे हैं ग्रामीणों  ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। उनका कहना है कि लगातार तीन दिनों से बिजली नहीं मिलने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है।   एक ही गांव में 2 ट्रांसफार्मर को एक जगह रखने की मांग ग्रामीणों का कहना है कि जनापुर गांव में 2 ट्रांसफार्मर अलग अलग रखे हैं जिनमें एक ट्रांसफार्मर खेत में और एक गांव के बाहर  रखा हुआ  है लोगों का कहना है कि खेत में रखा ट्रांसफार्मर आये दिन  बिगड़ जाता है लोगों ने मांग की है कि दो ट्रांसफार्मर की जगह   एक बड़ा ट्रांसफार्मर गांव के बाहर रखवा दिया जाए जिससे रोज बिजली बिगड़ने का सिलसिला रुक जायेगा। फिलहाल देखना ये है कि विद्युत विभाग ट्रांसफार्मर बदलवाता है कि बिजली की समस्या यूं ही बनी रहेगी। इस संबंध में एसडीओ जायस चंदन यादव ने बताया कि वह लाइनमैन से बात करेंगे। यदि ट्रांसफार्मर खराब है तो उसे कल तक लगवा दिया जाएगा।

          

एक ही गांव में 2 ट्रांसफार्मर फिर भी आधा गांव अंधेरे में  दोनों को एक जगह लगाने की ग्रामीणों ने उठाई मांग।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |