संग्रामपुर: खंड शिक्षा अधिकारी का हुआ तबादला
November 18, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों और भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के तहत अमेठी जिले के विभिन्न विकास खंड के 8 खंड शिक्षा अधिकारियों का विभिन्न जिलों में स्थानांतरण हुआ है।इन्हीं में संग्रामपुर क्षेत्र में तैनात बीईओ शंशाक मिश्रा का जनपद रायबरेली में स्थानांतरण किया गया है। सूत्रों से जानकारी के अनुसार उनके स्थान पर जौनपुर जिले से स्थानांतरित विपुल कुमार उपाध्याय को ब्लॉक संग्रामपुर का कार्यभार मिल सकता है। शशांक मिश्रा के कार्यकाल में परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा में सुधार साफ सफाई मध्याह्न भोजन में सुधार आया है और विद्यालय कार्यक्रम में व नामांकन प्रक्रिया में भी बढ़ोतरी हुई थी।
