Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मिर्जापुर: आईसीएआर-आईआईवीआर द्वारा ‘खेत बचाओ अभियान’ के अंतर्गत कपसा एवं खाका गांव में किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


मिर्जापुर। भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर-आईआईवीआर),वाराणसी द्वारा जनपद के चोलापुर विकासखंड स्थित कपसा एवं खाका गांवों में ‘खेत बचाओ अभियान’ के अंतर्गत किसान जागरूकता कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य किसानों को टिकाऊ कृषि पद्धतियों, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, उन्नत सब्जी उत्पादन एवं वैज्ञानिक पशुपालन के प्रति जागरूक करना था।

कपसा गांव में आयोजित कार्यक्रम में डॉ.सुदर्शन मौर्य, प्रधान वैज्ञानिक ने खेत बचाओ अभियान के उद्देश्यों एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए मृदा की उर्वरता एवं उत्पादकता बनाए रखने के लिए जैविक संशोधकों, जैव उर्वरकों तथा लाभकारी सूक्ष्मजीवों के उपयोग पर विशेष जोर दिया। डॉ.भुवनेश्वरी ने सब्जियों की उन्नत किस्मों एवं अच्छी कृषि पद्धतियों (ळ।च्) पर तकनीकी जानकारी दी। वहीं,डॉ.पूजा सिंह,विषय वस्तु विशेषज्ञ ने वैज्ञानिक पशुपालन,पशुओं के स्वास्थ्य प्रबंधन, रोगों की रोकथाम एवं उचित देखभाल के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी प्रदान की। इसी क्रम में चोलापुर विकासखंड के खाका गांव में भी एक अन्य किसान जागरूकता बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में भी उपरोक्त विशेषज्ञों ने मृदा स्वास्थ्य एवं उर्वरता प्रबंधन, जैविक एवं सूक्ष्मजीवी आदानों के उपयोग, उन्नत सब्जी किस्मों, अच्छी कृषि पद्धतियों तथा वैज्ञानिक पशुपालन एवं पशु स्वास्थ्य प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। विशेषज्ञों ने किसानों को उपलब्ध वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाकर खेती की लागत कम करने, उत्पादन एवं गुणवत्ता बढ़ाने तथा कृषि को अधिक टिकाऊ एवं लाभकारी बनाने के लिए प्रेरित किया।

कपसा गांव में आयोजित कार्यक्रम में 60 किसानों, जिनमें 8 महिला किसान शामिल थीं, ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। वहीं, खाका गांव की बैठक में 60 से अधिक किसानों, जिनमें लगभग 12दृ15 महिला किसान शामिल थीं, ने भाग लिया। दोनों स्थानों पर किसानों ने विशेषज्ञों के साथ सक्रिय संवाद किया और वैज्ञानिक कृषि एवं पशुपालन तकनीकों को अपनाने में विशेष रुचि दिखाई। इन दोनों किसान जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से कुल 120 से अधिक किसानों तक वैज्ञानिक कृषि तकनीकों की जानकारी पहुंचाई गई। यह पहल मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, टिकाऊ सब्जी उत्पादन, महिला किसानों की भागीदारी तथा ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ करने की दिशा में संस्थान का एक महत्वपूर्ण प्रयास रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |