Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शाहाबाद: वैदिक मंत्रोच्चारण और सायरन की गूंज के साथ राणा शुगर्स मिल (करीमगंज-शाहबाद) में पेराई सत्र 2026-27 का भव्य शुभारंभ


शाहबाद।राणा शुगर्स लिमिटेड, यूनिट-करीमगंज-शाहबाद (रामपुर) में 12 नवंबर 2026 को आगामी पेराई सत्र 2026-27 का विधि-विधान और हर्षोल्लास के साथ औपचारिक शुभारंभ किया गया। मिल परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच गूंजे सायरन और पूजा-अर्चना के साथ सत्र की शुरुआत हुई।

समारोह का शुभारंभ मिल के निदेशक राणा प्रीतइन्दर सिंह और किरण कौर राणा द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इसके पश्चात इकाई प्रमुख  अमर शर्मा, बिलारी मिल के उपाध्यक्ष  सुभाष खोकर, उपाध्यक्ष (टेक्निकल) साकेत बंसल और महाप्रबन्धक (गन्ना) अनिल सिंह की उपस्थिति में वैदिक मंत्रों के बीच विधिवत पूजा सम्पन्न कराई गई।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महाप्रबन्धक (गन्ना) अनिल सिंह ने क्षेत्र के किसानों से विशेष अपील करते हुए कहा कि किसान भाई पर्ची प्राप्त होने के बाद ही गन्ने की छिलाई करें तथा निर्धारित तिथि के अनुसार ही चीनी मिल गेट एवं क्रय केन्द्रों पर साफ-सुथरा और ताजा गन्ना आपूर्ति करें।

कार्यक्रम के दौरान मिल के कई वरिष्ठ अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रमुख अधिकारी उप महाप्रबन्धक (गन्ना)  सत्यवीर सिंह, मार्केटिंग हेड अनुज कुमार आर्य, उप महाप्रबन्धक (वित्त) प्रिन्स प्रताप सिंह, सहायक महाप्रबन्धक (मानव संसाधन) मुकेश कौशिक, महाप्रबन्धक (टेक्निकल) प्रवर्तन सिंह, सहायक महाप्रबन्धक (उत्पादन) संजीव चैहान, और आई.टी. हेड  राहुल चैहान।

स्थानीय प्रतिनिधि व कृषक। विवेक कुमार (चैयरमेन), हरज्ञान सिंह (पूर्व ब्लॉक प्रमुख) तथा क्षेत्र के गणमान्य किसान सुभाष कुमार, सनिल पाण्डेय,इमरोज मियां, बन्टी पाण्डेय, मुस्तफा खान एवं मोनू चैधरी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |