राजगढ़/मिर्जापुर। गुरुवार को राम सूरत,मालती इंटरमीडिएट कॉलेज राजगढ़ में डॉ.एस.पी. पटेल के नेतृत्व में 300 छात्र-छात्राओं का निःशुल्क ब्लड ग्रुप परीक्षण किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को उनके रक्त समूह के महत्व की जानकारी देना तथा रक्तदान,स्वास्थ्य सुरक्षा और आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त समूह की उपयोगिता के प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर बताया गया कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपने ब्लड ग्रुप की जानकारी अवश्य होनी चाहिए,ताकि दुर्घटना अथवा किसी भी आपातकालीन स्थिति में समय पर उचित रक्त की व्यवस्था की जा सके। साथ ही युवाओं में रक्तदान के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना भी इस अभियान का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। शिविर में डॉ.नवेंदु पटेल एवं पैरामेडिकल स्टाफ मनीष मौर्य,शिवम मौर्य,दीपिका भारद्वाज,अर्चना,आंचल यादव,आंचल मौर्य,प्रतिमा,दिव्या एवं संजीव प्रजापति ने अपना सराहनीय सहयोग प्रदान किया।इसके बाद विद्यालय के शिक्षकों को अंगवस्त्र व कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल देकर डाक्टर एसपी पटेल ने सम्मानित किया और
डॉ.एस.पी.पटेल ने कहा कि स्वस्थ युवा,जागरूक समाज और सेवाभावी नागरिक ही सशक्त राष्ट्र की नींव हैं। हमारा प्रयास है कि शिक्षा के साथ-साथ प्रत्येक विद्यार्थी को स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक बनाया जाए। जनसेवा का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। जनसेवा ही संकल्प,स्वास्थ्य सेवा ही हमारा लक्ष्य।
