Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः जिला आपदा प्रबंधन, आईजीआरएस एवं जनगणना सहित अन्य कार्यालयों के बदले गए स्थान


प्रतापगढ़। जिले में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट एवं विकास भवन परिसर में स्थित विभिन्न प्रशासनिक नियंत्रण कक्षों एवं कार्यालयों के संचालन को अधिक सुगम, जनोपयोगी और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने विभिन्न कार्यालयों के स्थानान्तरण (शिफ्टिंग) के आदेश जारी किए हैं। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित जिला आपदा प्रबंधन कक्ष (डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट रूम), आईजीआरएस कक्ष तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) एवं ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (ईडीएम) के कार्यालय को विकास भवन में अवस्थित कंट्रोल रूम में स्थानान्तरित किया जाएगा।

इसी प्रकार वर्तमान में संचालित नागरिक सुरक्षा कार्यालय (सिविल डिफेन्स आफिस) को विकास भवन में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सीवीओ) के कंट्रोल रूम में स्थानान्तरित (शिफ्ट) किया जाएगा। वहीं वर्तमान जनगणना कार्यालय को विकास भवन के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के जनसुनवाई कक्ष में स्थानान्तरित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त पंचस्थानी चुनाव कार्यालय को कलेक्ट्रेट परिसर में खाली पड़े पुराने आईजीआरएस कक्ष में स्थापित किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वे तत्काल अपने-अपने कार्यालयों को निर्धारित नवीन स्थलों पर पूर्ण रूप से स्थानान्तरित करना सुनिश्चित करें। स्थानान्तरण की प्रक्रिया के दौरान कार्यालय के समस्त उपकरणों, जैसे कम्प्यूटर, प्रिंटर, संचार प्रणाली आदि के साथ-साथ महत्वपूर्ण पत्रावलियों एवं अभिलेखों को पूरी सुरक्षा के साथ नवीन स्थान पर व्यवस्थित रूप से स्थापित किया जाए। जिलाधिकारी ने आदेश का कड़ाई से एवं तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया है कि इस कार्य में किसी भी स्तर पर शिथिलता अथवा लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |