प्रतापगढ़। जिले में जिला सेवायोजन अधिकारी प्रमोद तिवारी ने शुक्रवार को बताया है कि जनपद के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय, प्रतापगढ़ द्वारा 18 नवंबर 2026 को पूर्वान्ह 10 बजे से मदनमोहन मालवीय पीजी कॉलेज कालाकांकर (कुंडा) परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 10 प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। इनमें टाटा मोटर्स, एल एंड टी कंस्ट्रक्शन अहमदाबाद, एमआरएफ, न्यू हालैंड ट्रैक्टर्स, क्वेस्कॉर्प, रैंड स्टैंड, इमिग्रेशन, मदर्सन ग्रुप नोएडा, प्रणव विकास (इंडिया) प्रा. लि. बल्लभगढ़, स्पार्क मिंडा बावल रेवाड़ी हरियाणा, सेफ एक्सप्रेस गुड़गांव, फ्लिप कार्ट लखनऊ, सिक्योरिटी सर्विसेज, ब्लिंक कॉमर्स प्रा. लि. गुड़गांव सहित अन्य कंपनियां शामिल हैं।
मेले में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य अभ्यर्थियों का साक्षात्कार एवं चयन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ रोजगार मेले में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं।
