Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शाहाबाद: बीच सड़क प्रेमी युगल को लेकर हाई-वोल्टेज ड्रामा, पिता-पुत्र हिरासत में! ई-रिक्शा रोककर छीना-झपटी करने पर मची अफरा-तफरी, हंगामे के बीच मौका पाकर निकला प्रेमी युगल


शाहबाद। नगर के ढकिया तिराहे के पास गुरुवार देर शाम बीच सड़क पर एक प्रेमी युगल को रोकने को लेकर जमकर हंगामा हो गया। ई-रिक्शा में बैठे युवक-युवती के साथ एक व्यक्ति और उसके बेटे द्वारा की गई छीना-झपटी के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने झड़प कर रहे पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया है, जबकि हंगामे के बीच प्रेमी युगल मौके से निकल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुरुवार देर शाम एक युवक और युवती ई-रिक्शा में बैठकर जा रहे थे। इसी दौरान ढकिया तिराहे के पास एक व्यक्ति और उसके बेटे ने ई-रिक्शा रोक लिया और युवती को साथ ले जाने की कोशिश करते हुए छीना-झपटी शुरू कर दी। अचानक हुई इस घटना से युवती जोर-जोर से शोर मचाने लगी और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच बीच सड़क पर झड़प शुरू हो गई। सड़क पर हंगामा देख आसपास के दुकानदार और राहगीर भी मौके पर जमा हो गए, जिससे कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

शोर-शराबा सुनकर गश्त कर रही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मौके से झड़प कर रहे पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया और पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई। उधर, भीड़ और अफरा-तफरी का फायदा उठाकर प्रेमी युगल वहां से निकल गया।

कोतवाली में पूछताछ के दौरान हिरासत में लिए गए व्यक्ति ने युवती को अपनी बेटी बताया। उसका कहना था कि उसकी बेटी काफी समय पहले घर से चली गई थी, जिसकी वे लोग लगातार तलाश कर रहे थे। पीछा करते हुए वे शाहबाद पहुंचे थे और जब उन्होंने बेटी को वापस घर चलने के लिए कहा, तो उसने सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया।

ढकिया तिराहे के पास कुछ लोगों द्वारा आपस में छीना-झपटी और हंगामा करने की सूचना मिली थी। मौके से पिता-पुत्र को पूछताछ के लिए कोतवाली लाया गया है। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी- धनंजय सिंह, कोतवाल, शाहबाद

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |