शाहाबाद । कस्बे के मूल निवासी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता माजिद मियां उर्फ अकरम अली का गुरुवार सुबह बीमारी के चलते निधन हो गया। वे पिछले करीब चार दशकों से नोएडा में रहकर वकालत कर रहे थे। उनके निधन की खबर से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, माजिद मियां उर्फ अकरम अली ने 1980 के दशक में एलएलबी (स्स्ठ) की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद करीब 40 वर्ष पूर्व वे शाहाबाद छोड़कर नोएडा में जा बसे थे और वहीं अपना निवास बना लिया था, हालांकि कस्बे में आज भी उनका पुश्तैनी मकान मौजूद है। वे शाहाबाद निवासी मुकर्रम मियां के सगे भाई तथा समाजवादी पार्टी के नेता लायक अली के मामू थे।
परिजनों के मुताबिक, वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और गुरुवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन की सूचना मिलते ही परिवार के लोग नोएडा पहुंचे और उनके पार्थिव शरीर को लेकर पैतृक कस्बे शाहाबाद आए। देर रात ईशा की नमाज के बाद गमगीन माहौल में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।।
