Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः पंचायत मतदाता सूची में परिवर्धन, संशोधन एवं विलोपन की प्रक्रिया को लेकर डीएम ने जारी किए निर्देश


प्रतापगढ़। पंचायतों की मतदाता सूची में परिवर्धन, संशोधन एवं विलोपन की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं नियमानुसार संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारीध्जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) अभिषेक पाण्डेय ने जनपद के समस्त उप जिलाधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (पंचायत) को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

जिलाधिकारी ने राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्र के क्रम में स्पष्ट किया है कि उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम, 1947 की धारा-9(8) के प्रावधानों के अनुसार किसी भी ग्राम पंचायत के निर्वाचन के लिए नामांकन देने की अंतिम तिथि के पश्चात तथा उस निर्वाचन के पूर्ण होने से पूर्व मतदाता सूची में कोई सुधार, निष्कासन अथवा परिवर्धन नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्देशित किया है कि उत्तर प्रदेश पंचायत राज निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण (पूरक उपबन्ध) आदेश, 2005 के अंतर्गत मतदाता सूची में परिवर्धन, संशोधन एवं विलोपन की कार्यवाही नियमानुसार की जा सकती है। इसके तहत किसी सामान्य निवासी से मतदाता नामावली में परिवर्धन, संशोधन अथवा विलोपन के लिए आवेदन प्राप्त होने पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जांच एवं कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही परिवर्तित, संशोधित एवं विलोपित नामों की सूची सुरक्षित रखी जाए।

जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपनी-अपनी तहसील क्षेत्रान्तर्गत आने वाले विकास खण्डों की ग्राम पंचायतों से प्राप्त आवेदनों की नियमानुसार जांच एवं निस्तारण कराएं। परिवर्धन के लिए निर्धारित प्रपत्र-2, संशोधन के लिए प्रपत्र-3 तथा विलोपन के लिए प्रपत्र-4 (दो प्रतियों में) में आवेदन प्राप्त किए जाएं। जांच के उपरान्त परिवर्धन सूची (संलग्नक-16), संशोधन सूची (संलग्नक-17) एवं विलोपन सूची (संलग्नक-18) को तीन-तीन प्रतियों में तैयार कर सुरक्षित रखा जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश द्वारा निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण की अधिसूचना जारी किए जाने के उपरान्त तैयार की गई सूचियों के अनुसार ऑनलाइन डाटा एंट्री की कार्यवाही कराई जाएगी। इसके लिए जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय), प्रतापगढ़ को प्रत्येक सूची की दो-दो स्वच्छ एवं पठनीय प्रतियां समय से उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |