प्रतापगढः संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब! पांचवे दिवस पर प्रभु के बाल लीला,पूतना उद्वार, गौपालन की कथा सुन भाव विभोर हुए श्रोतागण
November 04, 2026
प्रतापगढ़। जनपद मुख्यालय से 9 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मकूनपुर अंचल के सूर्यगढ़ गांव में गंगाधर द्विवेदी व कार्तिकेय द्विवेदी के कुशल संयोजन में ईश्वर व पूर्वजों की असीम कृपा व कुलगुरु स्मृतिशेष गंगेश्वर पांडेय जी महाराज के असीम आशिर्वाद से मुख्य यजमान माधुरी देवी एवं हरिशंकर द्विवेदी जी को अपने आवास पर आयोजित साप्ताहिक कथा ज्ञान यज्ञ में कथाव्यास आचार्य गोविंद जी महाराज जी के श्री मुख से कथा श्रवण करने सौभाग्य प्राप्त हुआ। कथा के पांचवे दिवस मंगलवार को कथाव्यास जी ने प्रभु के बाल लीला,पूतना उद्वार व गौपालन की कथा का विस्तारपूर्वक वर्णन करते हुए बताया जिस समय आंगन में दही की मटकी गिरी और धड़ाम से फुट गई तो सागर के जैसा दृश्य दिखने लगा। श्रीमाता यशोदा जी ने उस दिन प्रभु को बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया था। ताकि बाहर न जा सके ।उन्होंने कथा के दौरान कई मार्मिक व जीवनोपयोगी दृष्टांत बताया।जो अनुकरण योग्य रही। कथाव्यास जी ने समाज में हो रहे कुछ कर्मकांड पर चिंता जताई कि आजकल लोगों राहु केतु, शनि के पूजा में मगन हैं, उन्होंने उपस्थित सभी कर्मकांडी आचार्यों को इंगित करते हुए हामी भी भराई कि क्या पहले भी ऐसा होता था, आजकल लोग डाल व टहनियों की पूजा कर रहे हैं, जड़ की पूजा की पूजा नहीं कर रहे हैं अर्थात उनके कहने का भाव स्पष्ट था कि लोग शिव देवो के देव महादेव की पूजा न करते हुए राहू केतु, शनि की पूजा में व्यस्त हैं , जबकि उन्हें जड़ यानिकि शिव(शिवत्व) की पूजा करनी चाहिए।जिनके पूजा से सभी देवी देव ग्रह शुभता प्रदान करते हैं ।इस तरह उन्होंने अपने श्री मुख से विधिवत कथा का वर्णन किया। अपने सुमधुर संगीतमयी भजनों से श्रोताओं को बिल्कुल मंत्रमुग्ध करते रहे। साप्ताहिक कथा ज्ञानयज्ञ में श्रोताओं से पांडाल खचाखच भरा रहा। जिसमें प्रमुख व्यवस्थापक के रूप में गंगाधर द्विवेदी , श्रीधर द्विवेदी,प्रदीप द्विवेदी,प्रेमशंकर द्विवेदी, रविशंकर द्विवेदी एवं कार्तिकेय द्विवेदी द्विवेदी जी ने पूरी व्यवस्था को कुशलता व निपुणतापूर्वक देखा । कार्तिकेय जी आने वाले सभी श्रोताओं व अतिथियों को समुचित स्थान दिलाने व पूरी व्यवस्था को सुचारू रूप से देखने का कार्य करते रहे। पंचम दिवस की कथा समापन के समय अंत में कथा में कुछ गणमान्य लोगों का अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मान व स्वागत किया। अंतिम में प्रसाद वितरण के दौरान मुख्य यजमान डॉ. हरिशंकर द्विवेदी ने अपने से बड़ो का पैर छूकर आशिर्वाद लिया व अपने से छोटे लोगों को आशीष दिया। बता दें कि उक्त ओजस्वी कथाव्यास द्वारा कही जा सुंदर कथा की क्षेत्र में चर्चा है।उक्त अवसर पर सच्चा बाबा आश्रम के संत मनोज ब्रह्मचारी जी, भाजपा के जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव, जिलामंत्री राजेश सिंह, जिलामंत्री अनुराग मिश्र, श्रीधर द्विवेदी,आशीष दुबे,,अवनीश द्विवेदी, प्रेमनारायण मिश्र एडवोकेट,अंकित द्विवेदी,गुड्डू पाण्डेय,अभिषेक द्विवेदी, मुकुंद,माधव,अंश, कु0 अथीवा, सहित समस्त द्विवेदी परिवार एवं सभी क्षेत्रीय पत्रकार बंधु व तमाम गांवों से पधारे हुए श्रोतागण उपस्थित रहे।
