Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः बाढ़ आपदा में सेवा की मिसाल! नारंगी टीम के कार्यकर्ता सम्मानित


फैजुल्लागंज में जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगियां, विधायक डॉ. नीरज बोरा ने किया सम्मानित


लखनऊ। फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाले श्नारंगी टीमश् के कार्यकर्ताओं और स्वैच्छिक सेवकों को सेवा हॉस्पिटल परिसर में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया गया। क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज बोरा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए कार्यकर्ताओं के सेवाभाव और समर्पण की सराहना की।

डॉ. बोरा ने कहा कि भीषण आपदा के दौरान इन कार्यकर्ताओं ने दिन-रात एक कर बाढ़ पीड़ितों तक राशन और आवश्यक सामग्री पहुंचाई। साथ ही, पालतू पशुओं की सुरक्षा में भी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों ने नकारात्मक माहौल बनाने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ताओं ने राजनीति से ऊपर उठकर सिर्फ सेवा से जवाब दिया।

लवकेश सिंह ने बताया कि हनुमानपुरा में दूध के अभाव में रो रहे बच्चों के लिए टीम ने तुरंत दूध की व्यवस्था की।

अनिल मिश्रा और सतीश वर्मा ने साझा किया कि राहत वितरण के दौरान नाव पलटने और 12 फीट गहरे पानी में गिरने जैसी जानलेवा परिस्थितियों के बावजूद कार्यकर्ताओं ने हिम्मत नहीं हारी।

सुनील सिंह ने बताया कि कई दिन तक सेवा कार्य करने के कारण कुछ कार्यकर्ता संक्रमण की चपेट में भी आए, लेकिन उनका जज्बा कम नहीं हुआ।

कार्यक्रम में प्रमोद चतुर्वेदी, प्रदीप शुक्ला, रामशरण सिंह, शैलेंद्र मौर्य, गौरव अवस्थी और शिवम श्रीवास्तव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायक ने कठिन परिस्थितियों में सच्चाई को जन-जन तक पहुँचाने के लिए मीडियाकर्मियों का भी आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |