Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः देवदूत वानर सेना का महासम्मेलन 22 नवंबर को लखनऊ में


लखनऊ। समाज में आपसी सहयोग और मानवता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यरत देवदूत वानर सेना मानवता संरक्षण समिति का महासम्मेलन 22 नवंबर 2026 को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान स्थित ज्यूपिटर हॉल में आयोजित किया जाएगा। सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक चलने वाले इस सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों और देश के अन्य हिस्सों से संस्था के सदस्य, पदाधिकारी, स्वयंसेवक एवं समाजसेवी शामिल होंगे।कोरोना महामारी के दौरान वर्ष 2020 में सोशल मीडिया के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद के लिए शुरू हुआ यह प्रयास आज एक व्यापक सामाजिक अभियान बन चुका है। वर्ष 2022 में पंजीकृत इस संस्था का मूल मंत्र है दृ (समुदाय द्वारा समुदाय की सहायता)।संस्था चिकित्सा सहायता, रक्त एवं प्लेटलेट्स की उपलब्धता, गंभीर बीमारियों के उपचार, जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद, बेटियों के विवाह और आपदा के समय राहत जैसे कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। संस्था से जुड़े सदस्यों और स्वयंसेवकों के सामूहिक प्रयासों से अब तक करोड़ों रुपये की सहायता जरूरतमंदों तक पहुंचाई गई है और हजारों लोगों को रक्त संबंधी सहायता उपलब्ध कराने में सहयोग किया गया है।संस्था के संस्थापक एवं संरक्षक अजीत प्रताप सिंह के मार्गदर्शन तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश दुबे के नेतृत्व में संचालित इस अभियान का उद्देश्य लोगों को एक-दूसरे की मदद के लिए जोड़ना है।महासम्मेलन में संस्था की अब तक की यात्रा और उपलब्धियों को साझा करने के साथ भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर सेवा कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले स्वयंसेवकों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही कुछ जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |