Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संवेदनशील एवं निर्णायक नेतृत्व से तदर्थ शिक्षकों के वेतन भुगतान का मार्ग प्रशस्त! उत्तर प्रदेश माध्यमिक तदर्थ शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने जताया हृदय से आभार


लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक तदर्थ शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री इन्द्रनील सिंह ने प्रदेश के तदर्थ शिक्षकों के वेतन भुगतान के संबंध में दिनांक 23 नवंबर 2026 को शासन द्वारा निर्गत शासनादेश का हार्दिक स्वागत करते हुए उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति विशेष आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की है।प्रदेश महामंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह निर्णय उनके संवेदनशील, जनकल्याणकारी एवं शिक्षक हितों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण का परिचायक है। लंबे समय से आर्थिक कठिनाइयों और अनिश्चितता का सामना कर रहे प्रदेश के तदर्थ शिक्षकों के लिए यह शासनादेश केवल वेतन भुगतान का आदेश नहीं, बल्कि हजारों शिक्षक परिवारों के जीवन में आशा, विश्वास और नई ऊर्जा का संचार करने वाला महत्वपूर्ण निर्णय है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संवेदनशील नेतृत्व एवं सकारात्मक हस्तक्षेप से यह संदेश दिया है कि प्रदेश सरकार शिक्षकों की समस्याओं के प्रति गंभीर है और न्यायोचित विषयों पर सकारात्मक निर्णय लेने के लिए प्रतिबद्ध है। संगठन इस निर्णय को मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता, मानवीय संवेदना एवं कुशल प्रशासनिक नेतृत्व का महत्वपूर्ण उदाहरण मानता है।एसोसिएशन की ओर से मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री, अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा तथा शासन के समस्त संबंधित अधिकारियों के प्रति हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया जाता है, जिनके सार्थक प्रयासों से यह सकारात्मक निर्णय संभव हो सका।प्रदेश संयोजक रविन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से यह अपेक्षा भी व्यक्त की कि शासनादेश का लाभ सभी संबंधित तदर्थ शिक्षकों को बिना किसी अनावश्यक विलंब के प्राप्त हो तथा उनके लंबित वेतन भुगतान, सेवा सुरक्षा एवं पद संरक्षण से जुड़ी समस्याओं का भी न्यायोचित समाधान सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने प्रदेश के समस्त तदर्थ शिक्षक साथियों से अपील की कि वे इस सकारात्मक निर्णय के लिए प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन की एकजुटता, धैर्य और विश्वास बनाए रखें। संगठन शिक्षकों के सम्मान, अधिकारों एवं सुरक्षित भविष्य के लिए निरंतर संघर्षरत एवं प्रतिबद्ध रहेगा।प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि शिक्षक समाज सदैव उन सकारात्मक निर्णयों और नेतृत्व का सम्मान करता है, जो संकट के समय शिक्षकों के जीवन में आशा की नई किरण लेकर आते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह निर्णय प्रदेश के हजारों शिक्षक परिवारों के लिए लंबे समय तक स्मरणीय रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |