Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठी: खाद का पर्याप्त भंडार! किसानों को नहीं होगी उर्वरक की किल्लत


अमेठी। रबी फसलों की बुवाई के बीच किसानों को खाद की किल्लत से बचाने के लिए जिला प्रशासन और कृषि विभाग ने उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। जिलाधिकारी शशांक चैधरी के निर्देश पर जिले की उर्वरक समितियों, महिला उपभोक्ता संघ और इफको केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जा रही है। कृषि विभाग के अनुसार जनपद में फिलहाल उर्वरकों का पर्याप्त भंडार है और किसानों को खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी। जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र सिंह निरंजन ने बताया कि 23 नवंबर को इफको यूरिया की 2,668 मीट्रिक टन की रैक प्राप्त हुई है। इसके बाद जिले में यूरिया का कुल भंडार बढ़कर 19,627 मीट्रिक टन हो गया है। वहीं 25 नवंबर को एचयूआरएल की रैक से 757 मीट्रिक टन डीएपी और 150 मीट्रिक टन टीएसपी प्राप्त हुई है। इसके अतिरिक्त 26 नवंबर को सुल्तानपुर पहुंच रही पीपीएल की रैक से अमेठी को 350 मीट्रिक टन डीएपी आवंटित होगी। इससे जिले में डीएपी की कुल उपलब्धता 3,810 मीट्रिक टन हो जाएगी।उन्होंने बताया कि जनपद में 2,949 मीट्रिक टन एनपीके, 1,871 मीट्रिक टन एसएसपी और 159 मीट्रिक टन एमओपी भी उपलब्ध है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे डीएपी के साथ एनपीके का भी संतुलित और आवश्यकतानुसार प्रयोग करें, जिससे फसलों को जरूरी पोषक तत्व मिल सकें और मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनी रहे। जिला कृषि अधिकारी ने निजी उर्वरक विक्रेताओं को निर्धारित दरों पर ही खाद बेचने के निर्देश दिए हैं। खाद के साथ जबरन अन्य उत्पादों की टैगिंग, अधिक मूल्य वसूली या कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन और कृषि विभाग खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रख रहे हैं।

               

19,627 मीट्रिक टन यूरिया और 3,810 मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |