Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः संविधान दिवस पर डीएम ने दिलाई शपथ, बाबा साहेब को किया नमन! कहा- संविधान के आदर्शों को कार्यप्रणाली में उतारें अधिकारी, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ


अमेठी। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शशांक चैधरी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके उपरांत उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराते हुए संविधान के प्रति निष्ठा बनाए रखने तथा उसके मूल्यों के अनुरूप कार्य करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है। यह प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और गरिमा के साथ जीवन जीने का अधिकार प्रदान करता है। संविधान की प्रस्तावना में निहित सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय, विचार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तथा अवसर की समानता जैसे आदर्श लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूती प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि संविधान की उद्देशिका में निहित मूल्यों को केवल पढ़ना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें अपने व्यवहार और कार्यप्रणाली में भी उतारना आवश्यक है। प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी को अपने दायित्वों का निर्वहन निष्पक्षता, पारदर्शिता, समानता और संवेदनशीलता के साथ करना चाहिए, ताकि शासन की योजनाओं एवं जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंच सके। जिलाधिकारी ने कहा कि संविधान हमें मौलिक अधिकारों के साथ महत्वपूर्ण कर्तव्यों का भी बोध कराता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के साथ राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का भी ईमानदारी से पालन करना चाहिए। राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान के आदर्शों को अपने दैनिक जीवन और कार्यशैली में अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व धीरज श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमृता सिंह, डिप्टी कलेक्टर पंकज कुमार, रामशंकर सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |