Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः जिले की 87 सड़कों की बदलेगी सूरत, 112 करोड़ का प्रस्ताव


अमेठी। जनपद में जर्जर सड़कों की हालत सुधारने और आवागमन को सुगम बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने विशेष मरम्मत एवं नवीनीकरण योजना के तहत बड़े स्तर पर प्रस्ताव शासन को भेजे हैं। इन योजनाओं के तहत 11,277 लाख रुपये से अधिक के प्रस्ताव प्रेषित किए गए हैं। विशेष मरम्मत योजना में अब तक 87 कार्यों को स्वीकृति मिल चुकी है। इनसे संबंधित 82.555 किलोमीटर मार्गों की मरम्मत कराई जाएगी। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग शैलेंद्र कुमार ने बताया कि प्रांतीय खंड के अंतर्गत विशेष मरम्मत के लिए 134 कार्यों, 144.73 किलोमीटर लंबाई और 7154.51 लाख रुपये की लागत का प्रस्ताव भेजा गया था। इसमें से 58 कार्यों, 36.535 किलोमीटर लंबाई और 2247.54 लाख रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है। शेष कार्यों की स्वीकृति प्रक्रियाधीन है। स्वीकृत कार्यों के लिए निविदा और अनुबंध गठन की प्रक्रिया चल रही है। इसी प्रकार प्रांतीय खंड की नवीनीकरण योजना में 80 कार्यों के लिए 100.85 किलोमीटर मार्ग और 2202.75 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसकी स्वीकृति मिलने के बाद निविदा प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू कराया जाएगा। वहीं निर्माण खंड के अंतर्गत विशेष मरम्मत के लिए 30 कार्यों, 46.06 किलोमीटर लंबाई और 2507.26 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया था। इसके सापेक्ष 29 कार्यों, 46.02 किलोमीटर लंबाई और 1887.52 लाख रुपये की मंजूरी मिल चुकी है। एक कार्य की स्वीकृति अभी प्रक्रियाधीन है। निर्माण खंड की नवीनीकरण योजना के तहत 87 कार्यों, 108.04 किलोमीटर लंबाई और 1914.91 लाख रुपये का प्रस्ताव भी शासन को भेजा गया है। इसकी स्वीकृति का इंतजार है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होते ही स्वीकृत कार्य शुरू कराए जाएंगे। इससे ग्रामीण एवं संपर्क मार्गों की स्थिति में सुधार होगा और आमजन को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |